Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

स्वच्छता-पोषण की मुहिम को धार दे रहीं प्रतिभा सिंह

खुटहन के बड़नपुर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प योजना के तहत महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्य पुरस्कार से सम्मानित कार्यकत्री प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में लघु पुस्तकालय का उद्घाटन और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
Homeअपना जौनपुरटी.बी.रोगियों को खोजने का गया निर्देश

टी.बी.रोगियों को खोजने का गया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति टी.बी.कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गयी। समीक्षा में टी-बी-मरीजों की खोज उनका उपचार और उनके पोषण की समीक्षा करते हुए टी.बी.के कुल 10लक्षणों के आधार पर जनपद में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाकर टी.बी-रोगियों को खोजने के निर्देश दिये गये। 100दिवसीय अभियान में सभी विभागों की सहभागिता सहित पल्स पोलियों एवं कोरोना बीमारी रोकथाम की तर्ज पर टीवी-रोग को समाज से उन्मूलित किये जाने का आहवान किया गया। टी.बी-मरीजों को उपचार की अवधि तक सभी को निःक्षय मित्र बनने हेतु अपील करते हुए पुण्य लेने हेतु कहा गया। निःक्षय मित्र देश को कोई भी नागरिक, जन प्रतिनिधि, उद्योग एवं व्यापार घराने, स्वयं सेवी एवं शैक्षणिक संस्थायें निःक्षय मिल बनकर टी बी रोगियों को उनके उपचार के दौरान पोषण सामग्री प्रदान कर उन्हें रोग से ठीक होने में अपनी मदद कर सकते हैं। निःक्षय मित्र बनने के लिए निःक्षय 2.0पोर्टल पर अपना नाम, पता, मोबाइल नम्बर, ई-मेल एड्रेस की इंट्री करना आवश्यक है। पोषण पोटली में निम्नलिखित पोषण सामग्री टी-बी रोगियों को दी जाती है। 1 किलो मूंगफली, 11 किलो भुना चना, 1 किलो गुड़, 1 किलो सन्तू, 11 किलो तित्न या गजक निःक्षय मित्र अपनी इच्छानुसार अन्य पोषण सामग्री भी प्रदान कर सकते हैं।