― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयदि पेंशन मिलने में आ रही दिक्कत तो पंचायत मित्र से करवाएं...

यदि पेंशन मिलने में आ रही दिक्कत तो पंचायत मित्र से करवाएं केवाईसी

  • धमार्पुर ब्लॉक के 2 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुआ ग्राम की समस्या ग्राम में समाधान शिविर

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। शुक्रवार को स्थानीय विकासखंड धमार्पुर के ग्राम पंचायत पिंडरा और सोनारी में ग्राम की समस्या ग्राम में समाधान विषय पर जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें आए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने कहा कि यदि वृद्धा विधवा अथवा विकलांग पेंशन मिलने में दिक्कत आ रही है तो संभवत: केवाईसी न होने के कारण ऐसा हो रहा होगा। इसके लिए अपने गांव के पंचायत मित्र से संपर्क करके अपनी केवाईसी सुनिश्चित करवा लें। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, एकल पाइप पेयजल योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा पंचायत कार्यालय से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। एडीआईजी राम आजाद ने लोगों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर चौपाल में आई शिकायतों का निस्तारण भी किया गया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत लालजी राम, जेई एमआई प्रेमचंद चौहान, सचिव अरविंद यादव, अखिलेश कुमार, राजेश यादव, प्रधान नरेंद्र यादव, प्रधान साहब लाल मिश्रा, लेखपाल अमरजीत सिंह, संतोष गिरी आंगनवाड़ी आशा अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...