Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनमौनी राय ने की दीशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ संग मस्ती

मौनी राय ने की दीशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ संग मस्ती

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने से जुड़े फोटोज और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय ने हाल ही में अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके तमाम चाहने वाले फैंस का दिल धड़का रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अपनी दोस्त दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ के साथ वेकेशन पर निकलीं और बीच से ग्लैमरस फोटोज शेयर किए हैं। मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह बीच किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय को लेकर कहा जा रहा है कि वह थाईलैंड में अपनी गर्लगैंग यानी दोस्तों के साथ वेकेशन पर गई हैं। मौनी रॉय का दिलकश अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। मौनी रॉय के साथ उनकी दोस्त दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ भी नजर आ रही हैं। तीनों दोस्त स्विम सूट में फैंस का दिल धड़का रही हैं। मौनी रॉय अक्सर अपने बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय ने टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की की थी। अब वह बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आती हैं और लोगों का ध्यान खींचती हैं। मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2022 में शादी की थी।