Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन शुरू

मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन शुरू

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी ऑनलाइन कर दिया गया। जिससे मरीज अपने जांच की रिपोर्ट को आभा ऐप पर देखकर अपलोड भी कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शिवकुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दिखाने के लिए तीन प्रकार से रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। काउंटर एक या दो पर पुरुष एवं महिला मरीजों का साधारण रजिस्ट्रेशन होगा और काउंटर नंबर तीन चार पर स्कैन एंड शेयर द्वारा मरीजों का पर्चा निकल जाएगा। वही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ए.ए.जाफरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य की देखभाल में सुगम सुरक्षित नए कदम उठाया जा रहा हैं। जिससे मरीज आसानी से परामर्श पा सकें।