Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमृत्युभेज प्रथा बंद करने की जरूरत : विधायक

मृत्युभेज प्रथा बंद करने की जरूरत : विधायक

  • इस कुप्रथा से गरीबों पर पड़ता आर्थिक बोझ
  • हमजापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में मृत्यु भेज प्रथा का बहिष्कार करके श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए अतिथियों ने कहा कि गरीब असहाय लोग इस प्रथा को बंद होने से आर्थिक बोझ से बच सकेंगे। मल्हनी के विधायक लकी यादव ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मृत्यु भेज कुप्रथा है इसका बंद होना ही जरूरी है। पूर्व राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि इस प्रथा से जो लोग संपन्न है वह तो तेरही कर देते हैं लेकिन जिनके पास आर्थिक मजबूती नहीं है वह देखी देखा में इसका आर्थिक भार झेलते हैं। मृत्यु भेज तिलक वृक्षा आदि प्रथा को खत्म करना चाहिए। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि यह सराहनीय कदम है अगर मृत्यु भेज प्रथा बंद हो जाएगी तो निश्चित ही लोगों को तेरहवी मे कर्ज लेकर धन नहीं खर्च करना पड़ेगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर ने मृत्यु भेज प्रथा बंद करने पर समाज में एक सुधार होगा। सपा नेता अमित यादव ने कहा मृत्यु भेज सामाजिक अभिशाप है इसका बहिष्कार करें समाज में बड़ा सुधार होगा और लोगों को आर्थिक बोझ से असहाय गरीब को राहत मिलेगी। प्रधान जंगबहादुर यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने प्रथा का बहिष्कार करने पर प्रधान जयहिंद यादव के निर्णय एव संकल्प की सराहना की। इस अवसर पर लालचंद यादव लाले, राजेंद्र यादव, पप्पू पाण्डेय, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र यादव, दयाराम, सुदर्शन, अजय कृष्ण, धर्मेंद्र चौहान, दिलीप प्रजापति, लालजी यादव, आनंद कुमार मौजूद रहे।