― Advertisement ―

spot_img

Akshaya Tritiya: जौनपुर के ज्वेलरी बाजार में जबरदस्त खरीदारी, गहना कोठी से कनिष्क तक उमड़ी भीड़

जौनपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जौनपुर का सर्राफा बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आया। सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद शहर के...

E-Paper 20-04-2026

E-Paper 19-04-2026

Homeअपना जौनपुरमृतक के परिजन पहुंचे थाने, कार्यवाही की मांग

मृतक के परिजन पहुंचे थाने, कार्यवाही की मांग

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के धर्मसारी गांव के पास सावन के पहले सोमवार को सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर पचेवरा गांव के रहने वाले सुनील की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चालक किशुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी को कब्जे में ले लिया वहीं सैकड़ों की संख्या में मृतक के परिजन और गांव के लोग थाने पर पहुंचे और यह आरोप लगाने लगे कि बीस दिन पूर्व सुभाष राम निवासी धर्मसारी की इसी मालिक के ट्रैक्टर  से दबकर मौत हुई थी अब सोमवार को सुनील कुमार की मृत्यु के बाद ग्रामीणों में आक्रोश उफान पर आ गया और दो सौ की संख्या में लोग थाने पहुंच गए। थानाअध्यक्ष रमेश कुमार के समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Share Now...