Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गोवंश तस्कर गिरफ्तार, साथी...

मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गोवंश तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

  • घायल आरोपी के पास से एक तमंचा खोखा व जिंदा कारतूस बरामद

जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार की रात बक्शा व तेजी बाजार थानों की संयुक्त पुलिस टीम व बाइक सवार गोवंश तस्करों से हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल जलालपुर के मथुरापुर कोठवां का राजू यादव पकड़ लिया गया। उसका साथी भागने में सफल हो गया। राजू यादव व फरार काजू शनिवार की रात चंदवक के सतमेसरा में हुई मुठभेड़ में बच निकले थे। दोनों चंदवक में पिकअप से रौंदकर हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की हत्या व जलालपुर के चंवरी बाजार में पराऊगंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रतिमा सिंह व तीन सिपाहियों की हत्या के प्रयास की घटना में शामिल थे। थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह व थानाध्यक्ष तेजी बाजार दिव्य प्रकाश सिंह हमराहियों के साथ वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बक्शा में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि दो गोवंशीय तस्कर बाइक से हाईवे से चुरावनपुर की तरफ जाने वाले हैं। संयुक्त टीम ने चुरावनपुर जाने वाली सड़क से सौ मीटर आगे नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर ली। करीब 1.20 बजे तेज रफ्तार संदिग्ध बाइक सवार आते दिखे। पुलिस टीम को देखकर और तेज गति से भागने में दाहिनी तरफ मुड़े तो बाइक समेत गिर गए। खेत के मेढ़ की आड़ से पुलिस पर गोलियां चलाने लगे। जवाबी फायरिंग में एक के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। दूसरा अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। घायल राजू यादव के पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा, कारतूस व हीरो होंडा मोटर साइकिल बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपने मौके से भाग निकले साथी का नाम काजू यादव निवासी तालाबेला थाना चोलापुर जिला वाराणसी बताया। राजू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। फरार काजू की तलाश की जा रही है। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया मुठभेड़ में गिरफ्तार राजू यादव व फरार काजू यादव के विरुद्ध चंदवक व जलालपुर थाना में हत्या व हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपितों का चालान कर दिया गया।