Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में गोतस्कर को लगी गोली, साथी संग गिरफ्तार

मुठभेड़ में गोतस्कर को लगी गोली, साथी संग गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के जमदानीपुर-दीदारगंज बॉर्डर पर बुधवार रात लगभग दस बजे पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई। जिसे गिरफ्तार कर खेतासराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेज दिया। मौके से पुलिस ने कुल 120किलो गोवंशीय मांस, एक तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। शाहगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गोकशी धड़ल्ले से होती है। वहीं बड़े पैमाने पर बिक्री शाहगंज समेत आजमगढ़ जनपद में भी होता है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शादाब पुत्र फरहद निवासी ग्राम भरौली थाना शाहगंज के रूप में हुई। पूछताछ में उसने गोतस्करी की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी तस्कर महिला रुबाना पत्नी नौशाद निवासी जमदानीपुर को भी उसके घर से गिरफ्तार किया। जहां से 50किलो मांस और अवैध कटान के उपकरण मिले। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। सीओ ने बताया गोतस्करी के विरुद्ध हमारी यह कार्रवाई क्षेत्र में सख्त संदेश है। अवैध कटान और गोतस्करी में लिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान जारी रहेगा।