- परिसर में किया गया वृक्षारोपण
जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को अध्यक्ष व सभासदों ने लाइव देखा तथा पौधारोपण कर पर्यावरण को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे राहिला व ईओ कुंवर गौरव सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन को दिखाया गया। लाइव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुख्य मकसद रहा ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना जिसके बाद अध्यक्ष व इओ तथा सभासदों ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, सभासद सुनीता देवी, परवेज कुरेशी, दिलशाद अहमद, जगत नारायण, ओवैस खान, अवध नारायण, जोगेंद्र निषाद, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।



