जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होने पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाए जाने के सम्बन्ध में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बीआरपी इन्टर कालेज के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्टाल, पेयजल आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि पर्याप्त संख्या में मोबाईल टायलेट और पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध रहे। वाजिदपुर में सड़क पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर को बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि इस दौरान विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी ने कलीचाबाद में बनी महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण स्थल पर भी जाकर तैयारियों का जायजा लिया। जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को साफ-सफाई करने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी साइ तेजा सीलम, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण



