Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपरीक्षा देने आये दलित छात्र को दबंगों ने मारपीटकर किया घायल

परीक्षा देने आये दलित छात्र को दबंगों ने मारपीटकर किया घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत चितांव गांव में परीक्षा देकर घर लौट रहे दसवीं के दलित छात्र को दबंगों ने मारपीटकर गंभीररुप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश सरोज पुत्र लालचन्द्र सरोज निवासी जंघई थाना-सरायममरेज जिला-प्रयागराज जो गुरुवार की सुबह पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत स्थित जनता इण्टरमीडिएट कॉलेज चितांव में हाईस्कूल की परीक्षा देने आया था। परीक्षा से छूटने पर वह गेट के बाहर आया तो पहले से घात लगाये लगे बैठे योगेश यादव पुत्र भोला यादव, सचिन यादव पुत्र राजेश यादव, रत्नेश यादव पुत्र अज्ञात, अंकित यादव पुत्र बृजेश यादव, विकल्प यादव पुत्र महीपाल यादव निवासीगण यादवपुर थाना मीरगंज ने उसको जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डण्डों व लात-घूंसों से जमकर पीटाकर गंभीररुप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले गई प्राथमिक उपचार करवायी गई।