जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील परिसर में आये दो फारियादियों ने मुकदमे में पैरवी के बाद बाहर आने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गया जिसमें एक युवक घायल हो गया। उक्त घायल का इलाज राजकीय चिकित्सालय में हुआ। क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी बिस्मिल्लाह पुत्र दीन मोहम्मद का नगर के पुराना मछरहट्टा निवासी फैजान पुत्र फैयाज से मुकदमा चल रहा है। गुरुवार को दोनों पक्ष उपजिलाधिकारी कोर्ट में मुकदमे की पैरवी में आये थे। पैरवी के बाद दोनों पक्षों में तहसील परिसर में ही मारपीट हो गयी जिसमें बिस्मिल्लाह घायल हो गए। उक्त घायल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का इलाज करा दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
― Advertisement ―
महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना पुनीत कार्य : अनीता सिंह
अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुकदमे की पैरवी के बाद दो पक्षों में मारपीट, एक घायल


