Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमीठी सेंवई के बिना ईद का त्योहार अधूरा

मीठी सेंवई के बिना ईद का त्योहार अधूरा

  • बाजार में कई प्रकार की वेरायटी है उपलब्ध, कीमामी स्पेशल सेंवई की डिमांड तेज
  • 160 से 190 रूपये किग्रा मिल रही डिब्बा बंद सेंवई

जौनपुर धारा, जौनपुर। होली में गुझिया के बिना और ईद में सेंवई के बिना त्योहार फीका-फीका सा लगता है। ईद पर लोग मेहमानों को नाश्ता पानी के साथ साथ सेवईं परोस कर मेहमान नवाजी कर उनका स्वागत करते हैं। इस बार बाजार में अनेकों वेरायटी की सेवइयां मौजूद है जिन्हें खरीद कर लोग घर में ले जाकर त्योहार की तैयारियों में मशगूल हैं। सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहा, नवाब युसूफ रोड, चहारसू चौराहा,  तथा इलाकों में सेवईंयों की बिक्री जोरों पर है। सेवई के संबंध में एक बुजुर्ग स्थानीय दुकानदार ने बताया कि भारत में सेंवई की शुरूआत कैसे हुई इसका तो इतिहास बता पाना मुश्किल है लेकिन कहा जाता है कि इसका सबसे पहले उपयोग दिल्ली के लाल किले की एक शाही दावत में किया गया था जिसे सबसे पहले बहादुर शाह जफर की थाली में परोसा गया था। सेवई का इस्तेमाल यूं तो कई प्रकार से किया जाता है लेकिन खासतौर पर ईद पर बनायी गयी मीठी सेवई के बिना ईद का त्यौहार अधूरा है। सेवई एक प्रकार का नूडल है जो दिखने में बारीक और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। मुगल काल में सेवई को जवें के नाम से जाना जाता था। राजस्थान में सेवई को फेनी के रूप में जाना जाता है। फेनी, सेवई के मुकाबले थोड़ी मोटी होती है जिसे रमजान में सहरी के वक्त खाया जाता है। इस समय बाजार में आठ प्रकार की सेवई मौजूद है। जिसमें शरबती, कीमामी, रूमाली, संमाली, खरमई, मदनपुरा पराठा, दूधफेनी, जरदहिया सेवई प्रमुख है। डबल जीरो सेवई की इस समय काफी डिमांड है जो अत्यंत बारिक सेवई होती है। बाजार में सादा व भुनी हुई सेवई भी उपलब्ध है। कीमामी स्पेशल सेवई की भी काफी डिमांड है जिसमें मेवा, मसाला, खोवा तथा चीनी मिली रहती है। उसे घर पर ले जाकर दूध में डालकर मेहमानों को परोसा जाता है। आजकल सेवई में नया ट्रेड चला हुआ है बाजार में डिब्बाबंद सेवई भी आ गयी है। डिब्बाबंद सेवई जिसकी कीमत 160 से लेकर 190 प्रति किलो ग्राम है। मेवा मिक्स सेवई जो ज्यादातर एक दूसरे को गिफ्ट देने के काम आती है उसकी 500 ग्राम की कीमत 180 है। त्योहार मनाने के लिए लोग अपने जेब के वजन को देखते हुए बाजार से सेवई खरीद कर अपने त्योहार को मना कर मेहमान नवाजी करते हैं।