जौनपुर धारा, खेतासराय। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता अभियान के क्रम में मंगलवार की सुबह पुलिस ने वीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज के मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। जागरूकता अभियान के तहत कॉलेज की छात्राओं को मिशन से सम्बंधित पम्पलेट वितरित किया गया तथा महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया कि आप हमेशा सजग और जागरूक रहें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पम्पलेट पर छपे नम्बरों पर सम्पर्क करें। इसके अलावा अपने आस-पास की महिलाओं को भी जागरूक करें। आप सब कॉलेज आने और जाने में कोई रास्ते में परेशान या छींटाकशी करता है तो तत्काल सूचना दें। हम सब आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति के तहत वीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में किया गया जागरूक

Previous article

