Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हुआ चयन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का हुआ चयन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की साधारण सभा की बैठक एवं सावनी भेज का कार्यक्रम रविवार की शाम को नगर के एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। बैठक में जिला अध्यक्ष की अनुमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष के अनुमोदन पर निम्न कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संरक्षक मंडल में दिनेश सोनकर, नवीन साहू बबलू, ओम प्रकाश जायसवाल, इनाम अंसारी, सतीश साहू, मार्गदर्शक मंडल में हरिशंकर सेठ (बाबाजी), बेचन जायसवाल, राजेंद्र साहू, रमेश पाल, राजेंद्र गुप्ता लल्लू, मोतीलाल सेठ, अशोक सिंह, श्याम कन्हैया साहू, दाऊद, राजकुमार साहू, सजरंगी मास्टर, तौफीक अहमद को मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों में धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष, धर्मेंद्र जायसवाल महामंत्री, राजकुमार सेठ कोषाध्यक्ष, संजय साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वेश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद जावेद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पप्पू चौरसिया उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता उपाध्यक्ष, जावेद आलम हाशमी उपाध्यक्ष, अजीत सोनकर उपाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह (भीम) उपाध्यक्ष, शीषवंश सिंह (छोटू) संयुक्त मंत्री, जितेंद्र जायसवाल सह कोषाध्यक्ष, मोहम्मद मारूफ सह कोषाध्यक्ष, आमोद गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी, इरशाद पत्रकार मीडिया प्रभारी, निखिल सेठ बंटी सह मीडिया प्रभारी युवा कार्यकारिणी में प्रियांशु साहू अध्यक्ष, सागर साहू महामंत्री, ऋषभ जायसवाल कोषाध्यक्ष, विपिन साहू सह कोषाध्यक्ष, राहुल गुप्ता (विक्की) उपाध्यक्ष, तनशीन शानू उपाध्यक्ष, सावन साहू युवा नगर मंत्री, जितेंद्र साहू युवा नगर मंत्री, अमन साहू सोशल मीडिया प्रभारी, गुडलक मोदनवाल मीडिया प्रभारी, शिवम जायसवाल सह मीडिया प्रभारी का चयन किया गया। संचालन अजीत सोनकर ने किया। कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद जावेद व अजीत सोनकर रहे।