― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने दी जान

मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने दी जान

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना रविवार को करीब 11 बजे दिन की है। धनश्याम यादव(30) पुत्र बाबूराम यादव निवासी थलोई मछलीशहर अपनी बाईक से गोधुंवा बाजार के पास पहुंचा और रेलवे ट्रैक के बगल बाईक को खड़ी कर दिया। कुछ ही मिनटों के बाद वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। लोग दौड़े तब तक युवक का शरीर की टुकड़ों में विभक्त हो चुका था। जेब से मिले मोबाइल और मोटरसाइकिल नम्बर से युवक की पहचान की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की तहकीकात के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन भी मौके पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था जिसकी वजह से आत्महत्या कर लिया है।

Share Now...