Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमन्दिर का घण्टा व दान-पेटिका से रुपये हुए चोरी

मन्दिर का घण्टा व दान-पेटिका से रुपये हुए चोरी

  • पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा किया दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत डभिया गांव में 7/8जुलाई की रात्रि चोर मन्दिर का 15घण्टा व दान-पेटी में रखा रुपये चुरा ले गये। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में शिवजी का मन्दिर है। जहाँ 7 व 8 जुलाई की मध्यरात्रि मन्दिर का पुजारी वीरेन्द्र यादव पेशाब करने लिए उठा और देखा कि तीन से चार लोग मन्दिर के घण्टे को एक बोरी में भर रहे हैं। उसने शोर मचाया तो चोर एक गाड़ी में बैठकर फरार हो गये। वह जब मन्दिर में घुसा तो देखा कि मन्दिर का पन्द्रह घण्टा व दान-पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये चोर लेकर चंपत हो गये है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि मन्दिर में लगभग 15 से 20 हजार रुपये थे। पुलिस ने पुजारी वीरेन्द्र यादव पुत्र अभयराज यादव की तहरीर के आधार पर पथरु उर्फ हरीशंकर सरोज पुत्र पाचूराम सरोज निवासी-करौंदी थाना-मछलीशहर टमाटर लाल पुत्र चुगड़ू वनवासी निवासी-करौंदी व महेश पुत्र रामआसरे वनवासी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।