Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट में महिला सहित दो घायल

मारपीट में महिला सहित दो घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत जखनिया गांव में बच्चों में हुई कहासुनी को लेकर एक पक्ष के राज तिवारी, युवराज तिवारी, रोहित तिवारी व विकास तिवारी ने दूसरे पक्ष के लालबहादुर यादव व नान्हू यादव को गाली देते हुए मार पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने लालबहादुर यादव की तहरीर आधार पर उपरोक्तगण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं बामी गांव में गुरुवार की सुबह कमला देवी द्वारा खेत में पिलर बनाने से मना करने पर जंगबहादुर यादव, मानिकचन्द्र यादव, फूल देवी ने उसको गाली देते हुए मारा पीटा जिससे उसे चोटें आयी। पुलिस पीड़ित महिला का मेडिकल कराकर एवं उसकी तहरीर के आधार पर उपरोक्तगण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।