जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पश्चिमी कौडिया मोहल्ले में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो महिला को पडोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। नगर के पश्चिमी कौडिया निवासी 50वर्षीय असगरी पत्नी मंसूर अहमद व 52 वर्षीय महजवीन पत्नी मोहम्मद मोबीन को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पडोसियों ने पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...


