― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरमारपीट में तीन ज्ञात व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार

मारपीट में तीन ज्ञात व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के मानीकलां ग्राम में शनिवार की शाम धारदार हथियार से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन ज्ञात और पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई थी जिसमें भास्कर तिवारी को एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस मामले में घायल की मां शशिभामा की तहरीर पर पुलिस ने तीन इनायतुल्लाह, साबिर, नासिर के अतिरिक्त पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उपरोक्त के अतिरिक्त चौथा राजिक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया। फिलहाल इस मामले में पुलिस काफी सतर्कता बरत रही क्योंकि मामला दो संप्रदाय से जुड़ा हुआ है।

Share Now...