Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट में चार महिलाएं घायल

मारपीट में चार महिलाएं घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट में चार महिलाएं घायल हो गई है। मौके पर मौजूद परिजनों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के दौरान जमकर चले लाठी डंडे में दोनों पक्षों से उक्त गांव निवासी 29 वर्षीय प्रीति पुत्री पांचू 50 वर्षीय सरोजा पत्नी पांचू व 23 वर्षीय रोली पुत्री अनिल कुमार 45 वर्षीय सविता पत्नी अनिल कुमार गंभीररूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।