जौनपुर धारा, जौनपुर। दिल्ली से आजमगढ़ चलने वाली सफर बस सर्विस सफर करने वाले यात्रियों को मंगलवार को क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में मजार के पास अन्तिम सफर कराने से बाल बाल बच गई। सभी ने अपने को सकुशल पाकर राहत की सांस ली। बताया जाता है कि उक्त बस दिल्ली से चलकर अपनी तीव्र गति से मंजिल की तरफ बढ़ रही थी कि मंगलवार सुबह 10बजे के आसपास क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में मजार के पास अनियन्त्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर में जहां जोरदार आवाज के साथ पोल दो टुकड़े में बंट गया। वहीं बस के कांच टूटने के अलावा कोई और अनहोनी नहीं हुई। एक बार तो मौके पर लोगों की सांसें थम सी गई। लोगों की मानें तो हादसा जिस तरह से हुआ उसमें किसी अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता था, लेकिन घटना में किसी को खरोंच तक नहीं आई। घटना के बाद चालक बस लेकर तेजी से शाहगंज की तरफ निकल गया। यात्रियों के बाल बाल बचने को लेकर सभी ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए राहत की सांस ली। फिलहाल विद्युत पोल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
― Advertisement ―
अन्तिम सफर पर जाने से बाल बाल बची बस


