- जिला अध्यक्ष इमरान बंटी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने पर दिया जोर
जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को बदलापुर पड़ाव स्थित जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। एआईएमआईएम पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील किया। संचालन जिला संगठन मंत्री इंजी.मोहम्मद मेराज ने किया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति, जनसमस्या व सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। तेज रफ्तार से सदस्यता अभियान चलाए तथा अपने-अपने गांव व मोहल्ला की समस्याओं को एकत्रित कर सम्बन्धित अधिकारीगण को ज्ञापन सौंप कर जनसमस्याओं का निस्तारण कराने के लिए संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि समस्त राजनीतिक दल एआईएमआईएम पार्टी को अछूत दल समझती हैं क्योंकि हमारा दल मुस्लिम, दलित, पिछड़ों, आदिवासियों को समान अधिकार की वकालत करता है। सदर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अभयराज भारती ने कहा कि भारी संख्या में दलित समाज असदुद्दीन ओवैसी से प्रभावित है और तेजी के साथ जुड़ रहा है। जिला संयुक्त सचिव अमलेश राजभर ने कहा एआईएमआईएम सर्व समाज की पार्टी है परन्तु कुछ दल हमारी पार्टी को धर्म विशेष की पार्टी बताते हैं जोकि पूर्ण रूप से निराधार है। जिला संयुक्त सचिव कामरान अहमद ने कहा कि जौनपुर शहर धूल-गर्दो का शहर बन चुका है। अमृत योजना का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। शहर के मोहल्लों की इंटरलाकिंग सड़के खराब हो चुकी हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि को सुध नहीं है। इस अवसर पर जिला महासचिव शाहनेयाज अहमद, जिला कोषाध्यक्ष शहजादे अंसारी, जिला संयुक्त सचिव मोहम्मद अकरम, डॉ.मकसूद, कलीम हाशमी, मुस्ताक हाशमी, पंकज कुमार, अशाहब सिद्दीकी, तारिक, मुन्नू उपस्थित रहें।



