Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

मारपीट में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट के दौरान घायल 70वर्षीय वृद्ध महिला की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर को क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी वादिनी मिथिलेश कुमारी पत्नी मनोज कुमार दुबे ने थाने में आकर लिखित तहरीर दिया कि एक अक्टूबर को मेरी सास विमला देवी 70वर्ष को आपसी विवाद को लेकर मेरे गांव के ही 4लोगों के द्वारा गाली गल्लौज देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया था, तथा गुड्डू दुबे उम्र करीब 13वर्ष द्वारा ईट से मारकर घायल कर दिया। सास के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिनका उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा था। बहू की लिखित तहरीर के आधार पर नेवढ़िया पुलिस ने गुड्डू दुबे पुत्र दिनेश दुबे, दिनेश दुबे पुत्र स्व मुन्नू दुबे, शिवम दुबे पुत्र साहब लाल दुबे, साहब लाल दुबे पुत्र राम कृपाल दुबे निवासी पांडेयपुर थाना नेवढ़िया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। उधर महिला को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया था। रविवार की सुबह 70 वर्षीय वृद्ध महिला विमला देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होते ही गांव में कोहराम सा छा गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस बाबत थाना अध्यक्ष नेवढ़िया अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि बहू की लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था उपचार के दौरान वृद्ध महीला की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।