Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ एक घायल, साथी फरार

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ एक घायल, साथी फरार

दो थानों की संयुक्त कार्रवाई में घायल बदमाश समेत एक धराया

जौनपुर धारा, जौनपुर। बीती रात सर्किल क्षेत्र में बद्दोपुर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जहां बदमाशों की फायरिंग के जबाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो उठा वहीं उसका एक साथी फरार हो गया जबकि एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बतौर क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी के रविवार देर रात शाहगंज कोतवाली के निरीक्षक अपराध जय प्रकाश यादव सहकर्मी उप निरीक्षकों व सरपतहां थानाध्यक्ष विनोद सिंह हमराहियों के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मजडीहां गांव की तरफ से आ रही बाइक पर तीन सवार दिखाई पड़े। पुलिस द्वारा रूकने की संकेत पर बाइक सवारों में से एक  ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। फायरिंग होते देखा पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो उठा। इसी दौरान बाइक गिर गई। उसके गिरते ही पुलिस ने घायल और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उन सभी का  तीसरा साथी पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया। घायल बदमाश जनपद के ही थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के खम्हौरा निवासी अजय भारती उर्फ जेपी पुत्र राकेश उर्फ नागसेन के रूप में पहचान हुआ। जिसे सीएचसी पर उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि धराया बदमाश सरायख्वाजा के ही कोहड़ा गांव का दिलीप कुमार पुत्र लालजी निकला। वहीं पूछताछ में फरार बदमाश की पहचान खुटहन थाना क्षेत्र के अंगुरी पोखरा गांव निवासी संगम यादव पुत्र तालुकदार के रूप में हुई। बताया जाता है कि घायल बदमाश अजय भारती पर आस पास के कई जिलों भदोही, वाराणसी, गाज़ीपुर समेत अन्य जिलों में बीसों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं संगम यादव पर कुल 13 व दिलीप पर शाहगंज में दो मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जो चोरी की बताई जाती है, तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल, विभिन्न बैंकों के आठ एटीएम कार्ड और 7150 रुपया नगदी पुलिस ने बरामद करने का दावा किया गया है।