Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट में एक घायल

मारपीट में एक घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव बाजार में रामकथा के दौरान एक युवक द्वारा गाली देने पर मना करने पर दबंग युवक ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। क्षेत्र के बड़ागांव बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप रामकथा का आयोजन चल रहा था। शुक्रवार की रात उक्त गांव निवासी 32वर्षीय अरविंद विश्वकर्मा पुत्र फागूलाल विश्वकर्मा ने गांव के ही एक युवक को रामकथा के दौरान गाली-गलौज करने का विरोध करने पर उक्त गांव निवासी सुगम पुत्र राजेश गौतम ने लाठी डंडे से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।