Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमानवता की सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा मानव धर्म

  • जरूरतमंदों की मदद के लिए जेड एफ एम फाउंडेशन हमेशा तैयार : ज़ीशान खान

जौनपुर धारा,शाहगंज। हमने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए  हर सम्भव मदद का प्रयास किया है।जो निरन्तर जारी है। उक्त बातें युवा समाजसेवी और जेड.एफ.एम फाउंडेशन एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक ज़ीशान अहमद खान ने गुरुवार की देर शाम नगर के इराकियाना स्थित एक लान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की भारत अनेकता में भी एकता का देश है। जो खुशबू अपने देश की मिट्टी में है वह पूरे विश्व में कहीं नहीं है। हमारा प्रयास गरीब बच्चों की पढ़ाई, गरीब बेटियों की शादियां, जल के संकट से जूझ रहे गॉवों में जल की व्यवस्था, पन्द्रह रुपये में भरपेट भोजन सहित अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। उन्होने कहा शाहगंज की धरती और यहां के प्रिय लोगों ने बहुत प्यार दिया और साथ ही साथ वाटर मैन की जो उपाधि दी है उससे मैं अभिभूत हूँ और वादा करता हूँ जब भी हमारी जरूरत होगी हर तरह से मदद का प्रयास होगा। उक्त मौके पर  पूर्व सभासद मकसूद हसन, सपा नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, रफीक फूलपुरी, सुशील सेठ, अदनान, अल्ताफ, अख्तर अंसारी, मो. $फायक, शैलेश नाग, शिव कुमार प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहें।