Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन

मानदेय न मिलने पर संविदा कर्मियों ने पावर हाउस पर किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के भटपुरा स्थित पावर हाउस पर सोमवार को संविदा कर्मियों का मानदेय ना आने के संबंध में कार्य न करने के लिए असमर्थता जताई। पावर हाउस पर तैनात महराजगंज व सहोदरपुर के समस्त संविदा कर्मियों का दिसंबर 2022 का मानदेय अभी तक न प्राप्त होने पर उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड महराजगंज व सदरपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर नाराजगी जताई। ऐसे में संविदा कर्मियों ने निवेदन किया कि सभी संविदा कर्मियों का मानदेय दिया जाए नहीं तो 16 जनवरी से कार्य करने में असमर्थ रहेंगे। इसी क्रम में सोमवार की सुबह 8 बजे से पूर्ण कार्य बहिष्कार कर मुख्यालय जाने को मजबूर होने की बात कही। इस मौके पर संविदा कर्मी शिव कुमार गिरी, सत्यम सिंह, शैलेश, सुनील, अमितेश तेज बहादुर अमित आदि संविदा कर्मी मौजूद रहे।