Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरमादक पदार्थो के सेवन की संभावना वाले स्थानों की करें गहन जाँच

मादक पदार्थो के सेवन की संभावना वाले स्थानों की करें गहन जाँच

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नारकोटिक्स समन्वय (एन कोर्ड) की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में नदियों के किनारे संवेदनशील निर्जन स्थानों, घाटो पर अप्रयुक्त स्नानघरो/निर्माणों, निष्प्रयोज्य बिल्डिंग/फैक्ट्रियों, रेलवे/बस स्टेशनों, पान की दुकानों, मेडिकल स्टोरो सहित ऐसे स्थान जहां भी मादक पदार्थो के सेवन की संभावना हो, वहां पर पुलिस, आबकारी, ड्रग एंव खाद्य सुरक्षा विभाग सहित यथावश्यक अन्य विभागो की संयुक्त टीमों द्वारा गहन चेकिंग की जाय। यदि चेकिंग के दौरान भांग मुनक्का, पाया जाता है तो आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जाय। जनपद में स्थित अस्पतालों, विद्यालयों एवं रेलवे/बस स्टेशनों के आस-पास नशीले पदार्थ युक्त गोलीयों, पान मसाला/गुटका बेचने वाली दुकानों की जांच करने का निर्देश देते हुये अन्य ऐसे सार्वजनिक स्थानों जहा पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने की सम्भावना होती है। वहाँ पर नियमित रूप से पुलिस पेट्रोलिंग व संयुक्त टीमों द्वारा सघन छापेमारी कर कड़ी कार्यवाही की जाय। इसके साथ ही उपर्युक्त स्थलों पर नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही जन सामान्य को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जाय। मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु जनपद के विभिन्न राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गो एवं संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग किये जाने पर चर्चा करते हुए प्रभावी कार्य योजना बनाकर चेकिंग के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जिला विकास अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।