Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरमां दुर्गा के पंडाल से दान पेटी सहित पच्चीस हजार चोरी

मां दुर्गा के पंडाल से दान पेटी सहित पच्चीस हजार चोरी

  • ग्रामीणों ने रंगे हाथ शाहगंज स्टेशन पर आरोपित के साथ रुपया मय दान पात्र पकड़ा
  • खुल सकते हैं बड़ी चोरी के कई राज

जौनपुर धारा, खेतासराय। जैग़हा बाजार में बुधवार की रात मां दुर्गा के पंडाल से चोरी हुआ लगभग पच्चीस हजार रुपए ग्रामीणों ने शाहगंज रेलवे स्टेशन से मय दान पात्र आरोपित को शक के आधार पर गुरुवार की भोर में दबोच लिया। बाद में उसे पंडाल तक लोग ले आए जहां वह पहले तो लोगों को गोली मारने की धमकी दिया और बाद में लोगों पर ईंट पत्थर चलाने लगा। इससे भी बात नहीं बनी तो आत्महत्या कर फंसाने की बात कहा। जिसे ग्रामीणों ने बांधकर राहत की सांस लेते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त बाजार में सर्वोदय सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा महोत्सव एवं रामलीला समिति के पंडाल से बुधवार की देर रात चोर दान पात्र उठा ले गया। जिसमें लगभग पच्चीस हजार रुपया होना बताया गया। इधर गुरुवार की भोर में जैगहां बाजार के लोग शाहगंज भरत मिलाप देख वापस लौट रहे थे की रेलवे स्टेशन शाहगंज में जैगहां निवासी एक युवक मिल गया जो एक भारी बैग लिए हुए था। लड़कों ने हंसी मजाक में उसका बैग छुआ तो काफी भारी लगा। जिसमें सिक्के थे ऐसे में पकड़ते ही वह तेज भागने लगा। तो लड़कों को शक हुआ और दौड़ाकर उसे ट्रेन में से बाहर खीच लिया। इस दौरान आरोपित ने ईंट पत्थर भी चलाए लेकिन लोग पकड़कर बाजार के पंडाल तक ले आए। यहां वह छूटकर आने के बाद पहले गोली मारने की धमकी दिया। फिर अपने आपको मारने लगा साथ ही आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दिया। काफी लोग एकत्रित हुए तो इसे बांध दिया गया। चेक करने पर बैग से कई हजार सिक्के मिले साथ ही इसकी निशानदेही पर बाजार के पास एक अर्धनिर्मित पुल के नीचे से गाड़ी गई दान पेटिका और तोड़ने वाला बेलचा ग्रामीणों ने बरामद किया। जिसके बाद पुलिस को सूचित कर समिति ने लिखित शिकायत आरोपित के विरुद्ध देने के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है।