Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमाँ दुर्गा जी विद्यालय में हुआ पौधरोपण

माँ दुर्गा जी विद्यालय में हुआ पौधरोपण

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश के पौधरोपण जनअभियान कार्यक्रम के तत्वावधान में शनिवार को माँ दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह (मुन्ना) के साथ विद्यालय परिसर में एक आम के पौध का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना ने सभी छात्र-छात्राओं को अपने अपने घर या आस पास में एक-एक पेड़ लगाने व उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण में स्वस्थ व निरोगी जीवन के लिये वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश भी डाला। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सूर्यांश प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य अशोक सिंह सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।