Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गम्भीर: राजेश यादव

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गम्भीर: राजेश यादव

  • दीदी अभियान के तहत आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज में किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, खेतासराय। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में कस्बा स्थित आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज में महिलाओं और छात्राओं को गोष्ठी के माध्यम से व पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के दीदी अभियान के तहत बुधवार की सुबह उक्त इण्टर कॉलेज में आयोजित जागरूकता अभियान के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसएचओ राजेश यादव ने बताया कि मनचला यदि परेशान करता है तो घबराएं नहीं बल्कि इसकी तत्काल सूचना दें। इसके साथ ही साथ ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप सब एक्टिव रहे। महिला अपराध को रोकथाम के लिए निरन्तर प्रभावी कदम उठाएं जा रहे है। यदि किसाr महिला या बच्ची के साथ कोई घटना होती है तो 1090, 112, 108, 1076 आदि हेल्प लाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकती है। शिकायत करने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अंत में जागरूकता के लिए महिला कांस्टेबल आकांक्षा यादव ने पम्पलेट वितरित किया।