Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरमहिलाओं एवं बच्चियों को किया गया जागरूक

महिलाओं एवं बच्चियों को किया गया जागरूक

केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर एवं सजग बनाने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम उपनिरीक्षक बबन सिंह के नेतृत्व में सिहौली, सरायबीरू तथा कोतवाली चौराहा सहित अन्य क्षेत्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने गांव-गांव और मुख्य बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों, महिलाओं के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर—1090, 112, 181, 1098— सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। महिलाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम एवं अन्य अपराधों की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। उपनिरीक्षक बबन सिंह ने उपस्थित महिलाओं को यह आश्वासन दिया कि पुलिस उनके सुरक्षा कवच के रूप में हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना तथा सामाजिक सहभागिता के माध्यम से अपराधों को रोकना है। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह, होमगार्ड जवान रामविलास, तथा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वे बेटियों को आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से समाज में सकारात्मक बदलाव आते हैं और महिलाएँ स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं।