Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहिलाएं किसी से कम नहीं : रमेश यादव

महिलाएं किसी से कम नहीं : रमेश यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकमिरमिरापुर में ग्रामीण विकास  एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस जन चौपाल का आयोजन किया गया। सोशल एक्टविस्ट रमेश यादव ने कहा कि हमे संविधान में बहुत अधिकार मिले जिसके बाद भी आज जमीनी हकीकत का आंकलन किया जाए तो महिलाओं का सामाजिक आदर, सम्मान, शिक्षा व्यवस्था, परिवार में स्थान, लैंगिक भेदभाव, रूढ़ियां व कुप्रथाएं, आर्थिक संसाधनों पर नियंत्रण एवं प्रयोग की वर्तमान स्थिति पर आज भी महिलाएं संघर्ष कर रही है और उन्हें उनका अधिकार नही मिल पा रहा है। कार्यक्रम संयोजिका रचना ने कहा कि महिलाएं सरकारी सेवा, देश की रक्षा, घर संभालने की बात हर क्षेत्र में महिलाएं आगे है। उक्त अवसर पर सामुदायिक वर्कर कविता देवी, समूह लीडर छाया देवी ने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर  शशिकला, निर्मला, सरोजा, शकुंतला, चमेला, संजना, कविता आदि लोग उपस्थित रही।