Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहाविद्यालय के संस्थापक दिवस के शुभ अवसर पर मेधावी हुए सम्मानित

महाविद्यालय के संस्थापक दिवस के शुभ अवसर पर मेधावी हुए सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऐतिहासिक बलरामपुर सभागार में बृहस्पतिवार को संस्थापक दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों ने परम पूज्य संस्थापक स्वनामधन्य स्वर्गीय ठाकुर तिलकधारी सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस मंगल अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं अध्यक्ष प्रबंध समिति मत्स्य वैज्ञानिक प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने सभी संकायों के स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र एवं छात्राओं को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य, कृषि अर्थशास्त्री कैप्टन (प्रोफेसर) ओ.पी.सिंह ने कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रो.श्रद्धा सिंह और डॉ.माया सिंह के कुशल निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने अनेक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रो.सुषमा सिंह ने किया। आभार प्राचार्य ओ.पी.सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो.अरुण कुमार सिंह प्राचार्य, प्रो.आलोक कुमार सिंह प्राचार्य, पूर्व प्राचार्य प्रो.समर बहादुर सिंह, मुख्य अनुशास्ता प्रो.विजय कुमार सिंह, प्रो.धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो.हिमांशु सिंह तथा डॉ.शैलेंद्र सिंह के साथ महाविद्यालय के सभी संकायों के विद्वान प्राध्यापक, विदुषी प्राध्यापिकाएं तथा समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।