Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमहाविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला शिक्षक निलंबित

महाविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला शिक्षक निलंबित

  • प्रबंध समिति ने बैठक कर उठाया कदम

जौनपुर धारा, जौनपुर। महाविद्यालय की गरिमा को तार-तार करने वाले टीचर के खिलाफ तिलकधारी सिंह महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति ने कठोर निर्णय लेते हुए उन्हें रविवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम भी गठित कर दी गई है। यह टीम 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रबन्धक को सौंपेगी। मालूम हो कि बीते 25 मई की शाम से सोशल मीडिया में टीडी कालेज के प्राचीन इतिहास विभाग के एचओडी डॉ. प्रदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में आरोपी शिक्षक एक छात्रा को बीएड कराने तथा टीईटी परीक्षा पास करने का लालच देकर उसके साथ हम विस्तर होने के लिए प्रेरित कर रहा था। इसके अलावा तमाम तरह की आपत्तिजनक बातें कह रहा था। यह वीडियों वायरल होते ही प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आलोक सिंह ने आरोपी टीचर से स्पष्टीकरण मांग लिया। इसकी जानकारी होते ही छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। छात्रो ने प्राचार्य का घेराव कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा उन्हे बरखास्त करने की मांग की थी। रविवार को  एबीवीपी के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग किया। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए लाइन बाजार पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए थाने के दारोगा आशुतोष कुमार गुप्ता की तहरीर पर आरोपी टीचर प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ धारा 509, 67 के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उधर कालेज की गरिमा तार तार होते देख कालेज प्रंधक तंत्र ने एक आपातकाल बैठक रविवार को बुलाई। बैठक में आरोपी शिक्षक को निलंबित करते हुए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह टीम 15 दिन में पूरे मामले की जांच करके कालेज के प्रबंधक को सौपेगी।