जौनपुर धारा, महाराजगंज। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत केवटली डेल्हूपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण योजना अंतर्गत के तहत चकरोड पर मिट्टी का कार्य हो रहा था। गांव के कुछ लोगों पर काम रोकने का आरोप लगा। वहीं ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे मनरेगा मजदूरों ने गांव के सभाजीत, इंद्रजीत, अभिषेक पर 4 दिन से कार्य न करने देने का आरोप लगाया। मजदूरों ने अपनी आजीविका पर संकट खड़ा होने के भी सवाल उठाया। खंड विकास अधिकारी हरिशचंद्र कौशिक को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई करने की मांग किया। शिकायत करने वालों में सुरेश, लक्ष्मन, सभाजीत, चमेला, सावित्री देवी, सोना देवी, बोड़ाई सरोज, हनुमान गौतम, प्रेमा देवी, रजनीश गौतम, पवन कुमार, लालमणि, मोती लाल बिंद, वासुदेव, सुलेखा, मुलेखा देवी, राजाराम, फुलेसरा आदि लोग रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
मनरेगा मजदूरों का काम रोकने का आरोप


