जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अयोध्या मार्ग पर सड़क दुघ्ार्टना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के पिपरी पट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय अरविंद सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह शनिवार की रात घर जाने के लिए अयोध्या मार्ग स्थित दादर पुल के नीचे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु अरविंद को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Heatwave Alert: लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
जौनपुर। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने लू और गर्म हवाओं से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।...
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ घायल



