Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहाविद्यालय का दुष्प्रचार करने वाले युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

महाविद्यालय का दुष्प्रचार करने वाले युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

  • प्राचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा, फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज का मामला

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक महाविद्यालय का दुष्प्रचार करने, छात्राओं का जबरन धर्मांतरण का आरोप लगा वसूली के आरोपी युवक पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज मामले की जांच में जुटी है। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज के प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा को तहरीर देकर बताया कि सबरहद गांव निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र मुमताज एक गिरोहबंद है जो काफी समय से सोशल मीडिया, अन्य संचार माध्यमों के अलावा महाविद्यालय के आसपास गांव में अपने साथियों के साथ जाकर महाविद्यालय का दुष्प्रचार कर रहा है। सोशल मीडिया पर गम्भीर आरोप लगाकर पोस्ट डालता है। आरोपी इम्तियाज द्वारा सोशल मीडिया माध्यम से प्रचार कर रहा है कि महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा मुस्लिम छात्राओं को भगवा प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। नौ वर्षों में 10 लाख छात्राओं व महिलाओं को भगवा प्रेमजाल का शिकार बताता है। वहीं महाविद्यालय को अय्याशी का अड्डा बताता है। पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में प्राचार्य ने बताया कि उक्त सम्बंध में जब आरोपी से दुष्प्रचार का कारण पूछा गया तो आरोपी ने दुष्प्रचार बंद करने के लिए एक लाख रुपये नकद और 10 हजार रुपये प्रति माह की मांग करने लगा। रूपए न देने पर बराबर दुष्प्रचार करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। फिलहाल पुलिस ने भादवि की धारा 384/505(2) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।