― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरमहाराष्ट्र के 57वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां उत्साहपूर्वक

महाराष्ट्र के 57वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां उत्साहपूर्वक

  • भक्ति भाव से परिपूर्ण निष्काम सेवाओं का दिखा मनोरम दृश्य

जौनपुर धारा, जौनपुर। महाराष्ट्र के 57वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्यरूप में आयोजन दिनांक 26, 27 एवं 28 जनवरी को परम् पूजनीय सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन सान्निध्य में सेक्टर 14 एवं 15, पतंजली फूड फैक्ट्री के पास, मिहान, सुमठाणा, नागपुर के विशाल मैदान में होने जा रहा है। उक्त जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि इस विशाल आध्यात्मिक सन्त समागम को सफल बनाने हेतु विगत् 24 दिसंबर 2023 से ही विधिवत रूप में स्वैच्छिक सेवाओं का आरंभ हो गया है। उसके उपरान्त से ही विदर्भ क्षेत्र के अतिरिक्त समूचे महाराष्ट्र से भी हजारों की संख्या में निरंकारी सेवादल के सदस्य, स्वयंसेवक एवं श्रद्वालु भक्त बड़ी ही लगन, निष्ठा और निष्काम भावना से समागम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। जिसमे जौनपुर जनपद से भी सैकड़ो की संख्या में निरंकारी भक्त सेवा में पहुंच रहे है।  इस दिव्य संत समागम की तैयारियां अत्यंत उत्साह के साथ की जा रही है। बच्चे, युवा, वृद्व सभी हर्षोल्लास के साथ बढ़चढ़कर तनमयतापूर्वक इन सेवाओं में लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त भक्तों द्वारा समागम स्थल पर सत्संग पंडाल, रिहायशी टेंट, शामियानों की सुंदर नगरी की व्यवस्था में सहायता करना इत्यादि जैसे कार्य भी कुशलतापूर्वक किए जा रहे हैं। जिसमें सम्मिलित होकर सभी श्रद्धालु भक्त एवं प्रभुप्रेमी सज्जन आलौकिक अनुभूति को प्राप्त करेंगे। अतः हम यह कह सकते है कि इस दिव्य संत समागम का उद्देश्य मानवता एवं भाईचारे की सुंदर भावना को दृ़ढ़ता प्रदान करना है। जो केवल ब्रह्मानुभूति से जुड़कर ही संभव है।

Share Now...