Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरमहामना एक्सप्रेस से टकराई बाइक धू-धू कर जली

महामना एक्सप्रेस से टकराई बाइक धू-धू कर जली

  • 30 मिनट रुकी रही ट्रेन

जौनपुर धारा, जौनपुर। दिल्ली से वाराणसी जा रही महामना एक्सप्रेस से बाइक टकरा जाने से बाइक धू-धू कर जल गई। इस दौरान घटनास्थल पर ट्रेन करीब आधा घण्टा रुकी रही। सूचना पर पहुँचे जीआरपी सिपाहियों, ट्रेन चालक व ग्रामीणों के प्रयास से ट्रेन में फंसी बाइक को निकाला गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। घटना बक्शा थाना व स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पश्चिम बेलापार गांव के समीप शनिवार सुबह साढ़े सात बजे हुई। घटना के दौरान गेट नम्बर १७ सी पर एक युवक बाइक संख्या यूपी ७२एए ५८९७ से जबरन रेलवे लाइन पार करने का प्रयास कर रहा था। बाइक रेलवे लाइन के बीचो-बीच जाकर बुरी तरह फंस गई। उसी दौरान दिल्ली से वाराणसी जा रही महामना एक्सप्रेस डाउन २२४१८ आ रही थी। ट्रेन को देख युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। ट्रेन में फंसी बाइक करीब सौ मीटर से अधिक घसीटते हुए एक इन्टर कालेज के पास रुकी। पेट्रोल के कारण बाइक जलकर राख हो गई। ट्रेन चालक ने ट्रेन रोकते हुए घटना की जानकारी स्टेशन पर दी। थोड़ी ही देर में जीआरपी पुलिस टीम पहुँच गई। ट्रेन चालक, पुलिस टीम व ग्रामीणों के अथक प्रयास से ट्रेन में फसें बाइक को निकाला गया। बक्शा स्टेशन अधीक्षक के अनुसार ट्रेन करीब ३० मिनट बाद गंतव्य को रवाना हुई।