जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ककोहिया निवासी स्वर्गीय महान समाजसेवी आरपी सिंह ककोहिया की 96वर्षीय माता रावंता सिंह का बीते गुरुवार को उनका निधन हो गया था। बताते हैं कि रावंता सिंह अपने जीवन में बहुत उतार चढ़ाव देखे थे, उनका परिवार छेत्र में समाजसेवा में आगे रहता है उनके बड़े बेटे आरपी सिंह जबसे कमान संभालें थे गांव में हर गरीब की शादी विवाह में मदद करते थे पैसा से लेकर शारीरिक परिश्रम करते थे और आरपी सिंह पांच भाईयो में सबसे बड़े थे बताते हैं कि बीते लगभग एक वर्ष पहले लिवर कैंसर से पीड़ित थे। जिससे उनकी मौत हो गई थी तभी से उनके माता बहुत दुख में रहती थी उनके मझले बेटे प्रेम प्रकाश सिंह का कहना है कि मेरे बड़े भाई के मृत्यु के बाद मेरी माता हमेशा शोक में रहती थी और समाज में मेरे बड़े भाई की कमी खलती थी मेरी माता के न रहने पर हम लोगो को दोनों कमियां खल रही है उनका कहना है कि अपने जीवन में नही सोचे थे की इस तरह से मेरे बड़े भाई और मां का साया हम लोगो के सर से उठ जायेगा इस घटना से शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने के लिए छेत्र के लोगो का ताता लगा है। रावंता देवी के पांच पुत्र में से चार पुत्र शेष रह गए जिनके ऊपर समाजिक कार्य हैं वेद प्रकाश सिंह, शिव प्रकाश, प्रेम प्रकाश, जयप्रकाश सिंह, रावंता सिंह और आरपी सिंह के मृत्यु के बाद गरीबों में मायूसी का माहौल है। लेकिन प्रेम प्रकाश सिंह का कहना है कि मैं अपनी माता और बड़े भाई के बताए हुए रास्ते पर चल कर गरीबों का मदद करूंगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
महान समाजसेवी स्व.आरपी सिंह के 96वर्षीय मां का हुआ निधन


