Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमनाया गया राजा सुहेलदेव का विजय दिवस

मनाया गया राजा सुहेलदेव का विजय दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को राष्ट्रवीर सेना के संरक्षक डॉ.मदनमोहन वर्मा, डॉ.सूरज जायसवाल ने भारत माता व राष्ट्रवीर सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। अजय ने सभी का मार्गदर्शन कराते हुए बताया कि 11वीं सदी में इस्लाम के नाम पर आतंक मचाने वाले आतताई हज़रत सैयद सालार मसूद (गाज़ी मियां) लाखों हिंदुओं का क़त्ल करने के बाद गाज़ी की उपाधि मिली। उस समय श्रावस्ती नरेश सुहेलदेव ने गाज़ी का वध कर दिया। जिसके प्रश्चात लगभग 200वर्षों भारत पर कोई आक्रमण नहीं हुआ। वहीं सेना के अध्यक्ष महेश कुमार ने सभी से आग्रह किया कि हमें अपने महान योद्धाओं को जीवन में उतारने के लिए उन्हें खोजना पड़ेगा। तब जाकर हमारी आने वाली पीढ़ी सनातन रह पायेगी। उक्त अवसर पर रोहित साहू, अंकित मोदनवाल, नीरज, आषीश, सियाराम, हिमाचल सेठ, गुरु प्रसाद, विकास गुप्ता, मंगल सेठ सहित आदि राष्ट्रवीर सेना के लोग उपस्थित रहें।