जौनपुर धारा, रामपुर। मनरेगा में एनएमएमएस प्रकिया के विरोध में गुरूवार को रामनगर विकासखंड परिसर में प्रधानों ने पूर्व प्रमुख अरविन्द सिह मखडू व प्रधान संघ अध्यक्ष मनोज सिह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि विकास खण्ड परिसर में ग्राम प्रधानों ने एनएमएमएस प्रक्रिया को गलत बताते हुए प्रदर्शन किया व साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने संशोधन नही किया तो यह विरोध तालाबंदी का रूप लेगा। प्रधान संघ अध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि मनरेगा योजना में श्रमिकों की उपस्थित हेतु केन्द्र सरकार द्वारा एक जनवरी से नयी गाइडलाइन जारी की गयी है इस नियम से जगह जगह कार्य स्थल पर नेटवर्क की समस्या से फोटो अपलोड नहीं हो पा रहा है जिस कारण से कार्य बाधित हो रहा है। उक्त अवसर पर मनोज सिह, मुन्ना सिह, अख्तर खान, दयाशंकर सिह, दिनेश सिह, अजित सिह, राजन सिह, मेहीलाल पटेल, सुभाष दुबे, वीरेन्द्र यादव, जगदीश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
मनरेगा में एनएमएमएस के विरोध में प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Previous article
Next article


