जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के गयासपुर गांव में शुक्रवार की रात 65 वर्षीय एक वृद्ध को मनबढ़ युवक ने धारदार हथियार से गले पर हमला कर घायल कर दिया। संयोगवश वृद्ध की जान बच गयी। आरोपी फरार है। उक्त गांव की दलित बस्ती निवासी बेचू राम घर से थोड़ी दूर अपने पाही पर सो रहे थे। देर रात को पड़ोस का एक युवक ऋषिकेश नोना पुत्र गुदरु नोना ने अचानक गेंहू काटने वाले दांतेदार हसिया से उस पर हमला कर दिया। हंसिया उसके कंधे तथा गले पर लगा। भाग्यवश चोट गम्भीर नहीं आई अन्यथा वृद्ध की जान भी जा सकती थी। बेचू अचानक हुए हमले के बाद चीखने चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर अगल बगल के लोग दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंच गए। बेचूराम की हालत देखकर लोगों ने घटना की सूचना 112 डायल पर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर दे दी गयी है। वृद्ध का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिये दबिश दी जा रही है। पहले भी वह युवक वृद्ध पर हमला कर चुका है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
मनबढ़ युवक ने धारदार हथियार से वृद्ध पर किया हमला


