जौनपुर धारा, जफराबाद। थाना क्षेत्र के बीबीपुर रसूलपुर गाँव निवासी विपिन चौहान शुक्रवार को कपड़ा लेने के लिए घर से निकला लेकिन अभी तक घर नहीं पहुँचा। परिजनों ने थाने पर तहरीर देते हुए कहा कि उसने घर पर कहा कि कपड़ा लेने के लिए बाजार जा रहे है। विपिन के पिता दिनेश चौहान ने बताया की गाँव के तुषार चौहान, अभिषेक चौहान, लल्ला चौहान घर आये और बताया कि आपके लड़के को हम लोग जनपद सुल्तानपुर मोटर साईकिल से छोड़कर आ रहे है। अभिषेक ने कहा कि विपिन ने हम लोगों से कहा कि मेरे मौसी के लड़के सुल्तानपुर में रहते है वहीं हमको छोड़ दो हम लोग उसे वहीं छोड़कर चले आये। उसके मोबाइल पर फोन किया जा रहा है वह स्वीच ऑफ बता रहा है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
घर से निकला युवक नहीं पहुंचा घर

Previous article

