Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमन, बुद्धि, चित्त में सामंजस्य से दूर होगा नशा : जिलाधिकारी

मन, बुद्धि, चित्त में सामंजस्य से दूर होगा नशा : जिलाधिकारी

  • सौभाग्य से मिला है जीवन, नशे से दूर रखिए : कुलपति
  • नशा मुक्ति से संबंधित रंगोली, पोस्टर के साथ दिलाई गई शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में नशा मुक्ति जन जागरूकता पखवाड़े का समापन समारोह का आयोजा मंगलवार को किया गया। इस दौरान नशा मुक्ति से संबंधित रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता, नाटक, नशा न करने की शपथ और नशा मुक्ति के लिए यज्ञ किया गया। यह पखवारा 12 से 26 जून तक चला। इसमें काफी संख्या में शिक्षकों और छात्रों ने प्रतिभाग किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि आज शहर से गांव तक नशा का प्रचलन बढ़ रहा है, इसको रोकने के लिए हमें अपने मन, बुद्धि, चित्त में सामंजस्य स्थापित करना होगा। इससे व्यवहारिक आहार-विहार और विचार द्वारा नशे की लत को रोक सकते हैं। अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस.मौर्य ने कहा कि अपने जीवन को नशीली दवाओं से मुक्त रखते हुए,  मुस्कुराने का नशा अपनाइए और दूसरों के मुस्कुराने की वजह बनिए। कहा कि नशा करना है तो अच्छे कार्य करने का नशा करिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ.शिव कुमार ने कहा कि नशा से पीड़ित परिवार के लोगों से भेदभाव रोका जाए और उन्हें व्यवहारिक सामाजिक सम्मान के साथ शिक्षा की ओर जागरूक करके नशा उन्मूलन कराया जाए। मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रबंध अध्यन संकाय के छात्र उद्देश्य सिंह द्वारा किया गया। नशामुक्ति यज्ञ शशिकांत त्रिपाठी और चंद्रमोहन पांडेय कराया गया। कुलपति द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं छात्र- छात्राओं को शपथ दिलाया गया। कुलपति एवं मुख्य अतिथि ने आर्यभट्ट मंच पर नशा मुक्ति अभियान के तहत हस्ताक्षर किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी दिव्या सोनकर, सृष्टि पांडेय, वात्सल्य, अंजली मिश्रा एवं सृष्टि विश्वकर्मा को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उद्देश्य सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रो.अजय द्विवेदी ने किया। समन्वयक डॉ. मनोज पाण्डेय ने दो सप्ताह से चल रहे नशा मुक्ति पखवाड़ा में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जाफरी, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, बबिता सिंह, दीपक सिंह, डॉ.मनोज मिश्र, डॉ.अवधेश कुमार मौर्य, कृष्णा यादव, डॉ.लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, विद्यार्थी हिदायत, सुमित,  आदित्य, पवन, सत्यम सोनकर इत्यादि उपस्थित रहे।