जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को सुबह 10:30 बजे भोपाल में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के साथ ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान पर संवाद को बड़ी एलईडी स्क्रीन या टीवी, लैपटॉप, मोबाइल पर सुना। इसी क्रम में गुलाबी देवी महाविद्यालय पर एलईडी के माध्यम जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने जिला उपाध्यक्ष संदीप सरोज, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा और मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी का उद्बोधन सुना। इसी कार्यक्रम के तहत राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं मंडल अध्यक्ष शैलेश सिंह के साथ बैजारामपुर मण्डल में बड़ी स्क्रीन पर मोदी के उद्बोधन को सुनी और घर-घर सम्पर्क कर मोदी के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलब्धियों को गिनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल के रानी कमलपति स्टेशन से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद वे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे वे यहां से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख बूथों पर देशभ के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप पूरे समय बूथों पर डटे रहते हैं। मैं हमेशा अपडेट रहता हूं। भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप हैं। उक्त अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, लालबहादुर पाल, अवनीन्द्र सिंह, अनिल गुप्ता, विनीत शुक्ला, सुबास शुक्ला, कृष्णकांत उपाध्याय सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी का सम्बोधन सुना


