जौनपुर धारा, जौनपुर। आगामी त्यौहारों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी स्थिति से निपटने के मद्देनजर जौनपुर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन के परेड मैदान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि बलवा ड्रिल अभ्यास में जनपद के समस्त थानों से उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षी सम्मिलित हुए। सभी ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। ड्रिल के दौरान आशु गैस के गोले व रबर बुलेट का प्रयोग करने की विधि बताकर अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस बल को आने वाले त्योहार व अन्य परिस्थितियों से निपटने में मिलने वाले मदद की जानकारी दी गई। बलवा ड्रिल में कुल 09 पार्टियों ने हिस्सा लिया। जिसमें एलआईयू, सिविल पुलिस, फायर सर्विस, अश्रु गैंस, लाठी पार्टी, फायर पार्टी, रिजर्व पार्टी, फस्ट ऐड, वीडियों ग्राफी की पार्टियों ने हिस्सा लिया। बलवा ड्रिल के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर संत प्रसाद उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स अनुपम सिंह अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
त्योहारों के मद्देनजर कराया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास

Previous article

