Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरमतदाता दिवस पर दिलायी गयी शपथ

मतदाता दिवस पर दिलायी गयी शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में शासकीय निर्देशानुसार मतदाता दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी तथा महाविद्यालय के छात्रों के साथ संयुक्त रूप से शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह अपील किया कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मयार्दा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। इस अवसर पर पूर्व लेफ्टिनेंट डॉ. चित्रसेन गुप्त, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एनपी मिश्र, डॉ. सीबी पाठक, डॉ. रामेश्वरनाथ मिश्र, डॉ. अवनीश कुमार दुबे, वाचस्पति त्रिपाठी, उपेंद्र हितेंद्र दुबे, कृष्ण कुमार मिश्र समेत आदि लोग उपस्थित रहे।